November 11, 2026

एसपी वैभव शर्मा ऑपरेशन क्लिनफेस टू में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारी को किया पुरस्कृत।

Read Time:1 Minute, 18 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

पुलिस अधीक्षक, वैभव शर्मा ने ऑपरेशन क्लीन फेस टू के तहत विशेष अभियान चलाया था। जिसमें तीन थाना अध्यक्ष व परेड कमांडर को किया गया पुरस्कृत। वहीं बताया गया कि नशीली पदार्थ के रोकथाम हेतु Operation Clean Phase-2 के तहत वर्ष 2025 में एक माह का समकालीन अभियान दिनांक-01.01.25 से 31.01.25 तक निर्धारित किया गया था।जिसमें मंगलवार को बलिया बेलौन थाना परिसर में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में जिलान्तर्गत Operation Clean Phase-2 के तहत बेहतर कार्य प्रदर्शन करने वाले तीन थानों के थानाध्यक्ष (नगर, कोढ़ा एवं कुर्सेला) को पुरुस्कृत किया गया तथा 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस केन्द्र कटिहार में परेड का आयोजन किया गया था एवं परेड का नेतृत्व काफी बेहतर तरीके से करने हेतु परेड कमांडर को भी पुरूस्कृत किया गया।

Previous post कोसी पुल पर एक पाया का हो रहा है मरम्मती सड़क वन-वै में जाम से लोग परेशान।
Next post अंचल पदाधिकारी ने संगम स्थल खेरिया घाट का लिया जायजा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial