माघी पूर्णिमा पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्री श्री 108 शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी में माघी पूर्णिमा के अवसर पर श्री श्री 108 शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इससे पूर्व, मंगलवार को 2101 कन्याओं और महिलाओं ने गंगा तट से जल भरकर नगर में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। रंग-बिरंगे वस्त्रों में सजी श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ शोभायात्रा यज्ञ स्थल पहुंची, जहां कलशों की विधिवत स्थापना हुई। एसडीएम कुमार सिद्धार्थ के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। 96 घंटे के यज्ञ और हरिनाम संकीर्तन के साथ यह अनुष्ठान संपन्न होगा।इस अवसर पर, अध्यक्ष सहदेव यादव,मुख्य पार्षद राजेश कुमार, उपमुख्य पार्षद शुभम पोद्दार, कोषाध्यक्ष पंकज यादव, मेला प्रभारी प्रभात चौधरी, संयोजक प्रमोद झा, हेमंत चौधरी, प्रिय रंजन, वार्ड पार्षद ओम गुप्ता, गुलाब चौधरी, युगल पासवान, स्मिता सिंहा, बंटी सिन्हा ,मुकेश यादव, जयप्रकाश मंडल, संजीव देव, संजय सिंह,भास्कर चक्रवर्ती, दीपक देव, बीरेंद्र सिंह, बिलटू झा, प्रकाश यादव, सुमन झा, गुड्डू यादव, सम्राट पॉल, अंशु आचार्य, अंकित, मुन्ना, मनीष, अमर, इंद्रजीत, शिवम, अविनाश , सुनील साह, अंगद ठाकुर जयप्रकाश यादव, सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, थानाध्यक्ष पंकज आनंद,एस आई गौतम कुमार सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे ।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
