November 11, 2026

मनिहारी में डिजिटल एवं फाइनेंशियल लिटरेसी प्रोग्राम का शुभारंभ।

Read Time:1 Minute, 21 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक योजना के तहत मनिहारी प्रखंड सभागार में डिजिटल एवं फाइनेंशियल लिटरेसी प्रोग्राम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ सनत कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि नैस्कॉम फाउंडेशन के स्टेट हेड हिमांक चौबे रहे।जिला हेड सह प्रोजेक्ट फील्ड ऑफिसर अवधेश मिश्रा ने उपस्थित आशा, एसएचजी और पीआरआई सदस्यों को डिजिटल साक्षरता की अहमियत बताई। हिमांक चौबे ने बताया कि नीति आयोग ने देशभर में 500 आकांक्षी ब्लॉक चुने हैं, जिसमें कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड का चयन हुआ है। आगे पंचायत स्तर पर भी शिविर आयोजित किए जाएंगे।मास्टर ट्रेनर सुभम सौरभ, उत्पल कुमार और बीएचएम उमर फारुख समेत कई अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान सरकार की डिजिटल योजनाओं की जानकारी दी गई।

Previous post महापौर ने किया वार्ड नंबर 04 के विकास कार्यों का निरीक्षण।
Next post शब-ए-बारात को लेकर साफ सफाई का निरीक्षण करने पहुंची महापौर ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial