November 10, 2026

आर सी सी पुल निर्माण कार्य धीमी गति होने पर ग्रामीणों मे आक्रोश ।

Read Time:2 Minute, 10 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

दो प्रखंड को जोड़ने वाली मदनसाही आर सी सी पुल का निर्माण कार्य धीमी गति से किया जा रहा है, जिसको लेकर मदनसाही गांव के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है, मदनसाही गांव के दर्जनों ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि मदनसाही घोघरा धार पर बिहार सरकार के द्वारा आर सी सी पुल का निर्माण किया जा रहा है, जो प्राणपुर प्रखंड़ मुख्यालय से मनसाही प्रखंड मुख्यालय एवं  साहजा और कैहुनिया पंचायत को जोड़ती है, जिससे तकरीबन पचास हजार ग्रामीणों को आवागमन, व्यवसाय करने में लाभ मिलता है वहीं इस पूल के बन जाने से पुलिस प्रशासन को पूलिसिगं प्रदान करने में काफी सुविधा होगी। जबकि इन दिनों में संवेदक के द्वारा मदनसाही घोघरा धार के आर सी सी पुल निर्माण कार्य में काफी धीमी गति से किया जा रहा है। जिसको लेकर प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव के ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। वहीं इन ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र जांच कर घोघरा धार पर अवस्थित मदनसाही आर सी सी पुल निर्माण बरसात पूर्व कार्य करवाने की मांग किया गया है। वहीं इस संबंध में जदयू नेता रौशन अग्रवाल ने कहा कि पुल निर्माण कार्य में देरी होने से बरसात में लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा । वहीं उन्होंने कहा कि इस संबंध में बिहार के मुख्यमंत्री के समक्ष ससमय कार्य पूरा होने को लेकर मांग करेंगे ।

Previous post मनिहारी में मैट्रिक परीक्षा शुरू, कुली पाड़ा स्कूल बना आदर्श केंद्र
Next post करोड़ों रुपये की लागत से बनाये गये त्रिमोहनी संगम तट पर बना पर्यटन स्थल भवन, पहुंच पथ व पार्क की नहीं हो रही देखभाल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial