आर सी सी पुल निर्माण कार्य धीमी गति होने पर ग्रामीणों मे आक्रोश ।
प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)
दो प्रखंड को जोड़ने वाली मदनसाही आर सी सी पुल का निर्माण कार्य धीमी गति से किया जा रहा है, जिसको लेकर मदनसाही गांव के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है, मदनसाही गांव के दर्जनों ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि मदनसाही घोघरा धार पर बिहार सरकार के द्वारा आर सी सी पुल का निर्माण किया जा रहा है, जो प्राणपुर प्रखंड़ मुख्यालय से मनसाही प्रखंड मुख्यालय एवं साहजा और कैहुनिया पंचायत को जोड़ती है, जिससे तकरीबन पचास हजार ग्रामीणों को आवागमन, व्यवसाय करने में लाभ मिलता है वहीं इस पूल के बन जाने से पुलिस प्रशासन को पूलिसिगं प्रदान करने में काफी सुविधा होगी। जबकि इन दिनों में संवेदक के द्वारा मदनसाही घोघरा धार के आर सी सी पुल निर्माण कार्य में काफी धीमी गति से किया जा रहा है। जिसको लेकर प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव के ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। वहीं इन ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र जांच कर घोघरा धार पर अवस्थित मदनसाही आर सी सी पुल निर्माण बरसात पूर्व कार्य करवाने की मांग किया गया है। वहीं इस संबंध में जदयू नेता रौशन अग्रवाल ने कहा कि पुल निर्माण कार्य में देरी होने से बरसात में लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा । वहीं उन्होंने कहा कि इस संबंध में बिहार के मुख्यमंत्री के समक्ष ससमय कार्य पूरा होने को लेकर मांग करेंगे ।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
