करोड़ों रुपये की लागत से बनाये गये त्रिमोहनी संगम तट पर बना पर्यटन स्थल भवन, पहुंच पथ व पार्क की नहीं हो रही देखभाल
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड अंतर्गत तीन नदियों के संगम त्रिमोहनी संगम पर करोड़ों की लागत से बने पर्यटन स्थल जो कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अस्थि भस्म विसृजित करने की स्मृति में बनाया गया था बदहाली के आंसू बहा रहा है। पर्यटन स्थल की हालत देखरेख के अभाव में बदहाल हो गई है। भवन जर्जर हो गया है। स्मृति भवन के चबूतरे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्टैचू तक नहीं लगाया गया है। बिजली के लिए पोल, तार तो लगाए गए हैं किंतु आज तक पर्यटन केन्द्र तक बिजली नहीं पहुंच पाई है। जबकि जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 में पर्यटन भवन बनकर तैयार होने की बात कहीं जा रही है। गौरतलब है कि भवन निर्माण होने के बाद अब तक इसे पर्यटन विभाग को सुपूर्द नहीं किया गया है। सुरक्षा व देखरेख के अभाव में भवन में लगे खिड़की के शीशे, पानी टैंकर, बैग साइड का ग्रिल, विजली वायरिंग आदि को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया है। पर्यटन भवन के सुरक्षा व देखरेख के लिए फिलहाल कोई केयर टेकर, सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं किया गया है। जिससे पर्यटन केन्द्र की सुरक्षा भगवान भरोसे है। गंगा नदी किनारे दियारा में अवस्थित यह पर्यटन केन्द्र अहम होकर भी लावारिश स्थिति में है।स्थानीय व्यक्ति को दी गयी है सुरक्षा की ज़िम्मेदारी।संगम बाबा ने कहा कि करोड़ों की सरकारी राशि से बना पर्यटन केन्द्र व सड़क, पुलिया की स्थिति संबंधित विभाग को खबर रखनी चाहिए.बदहाल स्थिति में पार्क.जर्जर हालत में भवन.राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में बना है पर्यटन स्थल । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मरणोपरांत उनके अस्थि भस्म को देश के अन्य संगम स्थलों के साथ त्रिमोहनी संगम तट पर विसृजित किया गया था। बाढ़ के कटाव के बाद स्थल का हाल.सड़क व पुलिया की स्थिति हो गयी है जर्जर कटरिया गांव से पर्यटन स्थल तक बनाया गया सड़क व पुलिया प्रथम साल के बाढ़ में कई जगहों पर टूट कर बिखर चुका है. सड़क भाग के टूटने से इस पर आवागमन करना सहज नहीं रह गया है. पुलिया के दोनों तरफ संपर्क पथ के जुड़ा भाग टूट और ढह कर खतरनाक बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं होने से सड़क व पुलिया का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है. पुलिया के दोनों सिरे के समीप बोल्डर पिचिंग नहीं होने से पुल पर खतरा मंडरा रहा है।
