November 10, 2026

उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकोड़ना पूर्व की साफ सफाई है चुस्त दुरुस्त,शत प्रतिशत छात्र स्कूल ड्रेस में आते हैं विद्यालय ।

Read Time:7 Minute, 41 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कदवा प्रखंड अंतर्गत सिकोड़ना पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकोड़ना पूर्व में शत प्रतिशत छात्र स्कूल ड्रेस में विद्यालय आते हैं।विद्यालय में अनुशासित ढंग से रहकर पठन-पाठन करते हैं।प्रधानाध्यापक मोहम्मद यासीन के द्वारा विद्यालय की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दिन-रात लगे रहते हैं।मोहम्मद यासीन 28 अप्रैल 2003 को शिक्षक बने। शिक्षक रहने के बावजूद विद्यालय की विधि व्यवस्था को बरकरार रखने में अहम भूमिका निभाते हुए आ रहे हैं।मोहम्मद यासीन 2020 में विद्यालय के प्रधानाध्यापक बनते ही विद्यालय का सर्वांगीण विकास करने में लग गए।इन्होंने सबसे पहले विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्राओं को शत प्रतिशत स्कूल ड्रेस में विद्यालय आना सुनिश्चित किया। विद्यालय की साफ सफाई को चुस्त दुरुस्त बनाने में लग रहे। प्रधानाध्यापक मोहम्मद यासीन शिक्षकों के साथ अच्छा कोऑर्डिनेशन बनाकर विद्यालय का संचालन कर रहे हैं। प्रधानाध्यापक मोहम्मद यासीन ने कहा कि विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद अनवारूल हक,मनवारा खातून, अंजुमन आरा,मोहम्मद गुलाम यासीन, मोहम्मद शरीफ आलम, दिलबर हुसैन, मोहम्मद नूर आलम, मो० शाहेबुद्दीन, सुरुचि कुमारी, शिक्षा सेवक अब्दुल खालिक,मो० मुस्लिम विद्यालय के पठन-पाठन के साथ-साथ विद्यालय व्यवस्था को सुदृढ करने में सहयोग करते हैं। सभी शिक्षक -शिक्षिकाएं समय पर विद्यालय आते हैं और समय पर विद्यालय से अपने-अपने घर जाते हैं। सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं समय सारणी के अनुसार वर्ग वार अध्यापन कार्य करते हैं। प्रधानाध्यापक मोहम्मद यासीन ने बताया कि विद्यालय में 552 छात्राएं का नामांकन पंजी में नाम दर्ज है।ई- शिक्षा को कोष पोर्टल पर 552 छात्र -छात्राओं का नाम अंकित किया गया है। प्रधानाध्यापक मोहम्मद यासीन ने बताया कि विद्यालय 21 डिसमिल जमीन पर 11 कमरे का निर्माण किया गया है।विद्यालय में एक शौचालय, एक चापाकल की व्यवस्था है। प्रधानाध्यापक या मोहम्मद यासीन ने बताया कि वर्ग एक में 85, वर्ग 2 में 76, वर्ग 3 में 66, वर्ग 4 में 70, वर्ग 5 में 76, वर्ग 6 में 60, वर्ग 7 में 60,वर्ग आठ में 64 छात्र -छात्राएं पठन-पाठन कर रहे हैं। वर्ग 1 से 8 के छात्र-छात्राओं को एफ एल एन किट दिया गया है। सभी छात्र-छात्राओं को पाठ्य पुस्तक, कार्य पुस्तिका वितरण किया गया है। विद्यालय में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत छात्र -छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण भोजन मीनू के अनुसार दिया जा रहा है। विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया जाता है। खासकर छात्रों के लिए सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया जाता है।पिछले 8 अप्रैल को विद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था। विद्यालय के सभी छात्राओं को प्रगति पत्र वितरण किया गया था। दीक्षांत समारोह में छात्र के अलावे अभिभावक को आमंत्रित किया गया था। अभिभावक समारोह में भाग लेकर बेहद खुश महसूस कर रहे थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे थे। विद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन करने से छात्राओं में के साथ-साथ अभिभावक भी जागरूक हुए और प्रधानाध्यापक के द्वारा अभिभावकों को कहा गया कि विद्यालय में अपने-अपने बच्चों को शत प्रतिशत स्कूल ड्रेस में स- समय पर विद्यालय भेजना सुनिश्चित करेंगे।जिसका लाभ विद्यालय को मिला और बच्चे स- समय स्कूल ड्रेस में आना प्रारंभ हो गया। प्रधानाध्यापक मोहम्मद यासीन ने कहा कि विद्यालय में भवन का निर्माण, चारदीवारी का निर्माण, 2009 में प्राथमिक विद्यालय से उत्क्रमित मध्य विद्यालय का दर्जा दिलाने में अहम भूमिका निभाये। विद्यालय का समय-समय पर रंग रोगन,विद्यालय में पर्याप्त फर्नीचर, टेबल, कुर्सी की व्यवस्था करना किया। विद्यालय में बच्चों के लिए बुक सेफ, चेतना सत्र के लिए स्पीकर सेट, अलमीरा का व्यवस्था किया। प्रधानाध्यापक मो० यासीन ने बताते हैं कि अगर विद्यालय में और भवन बन जाता तो छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन करने में काफी आसानी होता।विद्यालय परिसर में और तीन शौचालय का निर्माण हो जाता तो छात्र -छात्राओं को काफी सुविधा मिलता।अगर विद्यालय भवन का जीर्णोद्धार हो जाता तो और भी अच्छा होता। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को और 50 सेट बैंच डेक्स की व्यवस्था हो जाती, तो छात्र-छात्राओंको बैठकर पढ़ने में आसानी होता।विद्यालय में और दो अलमीरा, 8 टेबल के अलावा, चापाकल, समरसेबल, बोरिंग, मोटर पंप, पानी टंकी, नल की व्यवस्था हो जाता तो छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा मिलता। प्रधानाध्यापक मोहम्मद यासीन कहते हैं कि अगर विद्यालय में विषय वार शिक्षक की प्रतिनियुक्ति हो जाती, खास कर वर्ग 6 से 8 तक विषय वार शिक्षक की आवश्यकता है।शारीरिक शिक्षक की प्रतिनियुक्ति हो जाने से छात्र-छात्राओं को चेतना सत्र के अलावे संध्या में भी व्यायाम करने का अवसर प्राप्त हो जाता।

Previous post मनिहारी पुलिस ने 22 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल जब्त
Next post बाइक सवार से मोबाइल झपट्टा मार कर अपराधी हुए फरार,पिरित ने थाना में दिया आवेदन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial