November 10, 2026

बाइक सवार से मोबाइल झपट्टा मार कर अपराधी हुए फरार,पिरित ने थाना में दिया आवेदन

Read Time:1 Minute, 3 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के एन एच 31 सड़क पर बुधवार को आईबीपी पैट्रोल पंप के समीप मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक झपट्टा मार कुरसेला की ओर आ रहे मोटरसाइकिल सवार का मोबाइल छितई कर चलते बना।वही लिखित आवेदन में राहुल कुमार, प्रभात नगर डीएस कॉलेज कटिहार निवासी जो मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का कार्य करते हैं । उसने बताया है कि कुर्सेला की ओर आ रहे थे, आईबीपी पैट्रोल पंप से आगे गिट्टी प्लांट के समीप दो युवक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार पीछे से आकर उनके ऊपरी की जेब से मोबाइल POCO -C55 छिनतई कर फरार हो गया। ‌इस संबंध में पीड़ित ने कुरसेला थाना में लिखित आवेदन दिया है।

Previous post उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकोड़ना पूर्व की साफ सफाई है चुस्त दुरुस्त,शत प्रतिशत छात्र स्कूल ड्रेस में आते हैं विद्यालय ।
Next post थानाध्यक्ष ने सीएसपी संचालकों के साथ की बैठक दिया आवश्यक दिशा निर्देश ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial