स्वच्छ वातावरण में छात्र-छात्राएं मन लगाकर पढ़ने में लेते हैं अभिरुचि:सैयद गुलाम हसन
प्रवीण कुमार(कटिहार )
कदवा प्रखंड अंतर्गत मदरसा शाहेदुल इस्लाम दिलालपुर,मीनापुर में व्यवस्थित ढंग से पठन-पाठन किया जाता है। मदरसा में पठन-पाठन करने वाले छात्र-छात्राओं को कुरान की पूरी तालीम ईमानदारी पूर्वक शिक्षकों के द्वारा दिया जाता है। मदरसा में हर मौसम में छात्र-छात्राएं नियमित रूप से आते हैं। अनुशासित ढंग से रहकर पठन-पाठन में अभिरुचि ले रहे हैं। कई छात्रों ने बताया कि सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्राओं को बहुत सारी सुविधाएं सरकार के द्वारा दी जा रही है।लेकिन मदरसा में पढ़ने वाले हम सभी छात्राओं को मध्यान भोजन की सुविधा को छोड़कर किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती है। छात्रों ने मीडिया के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए सरकारी स्कूल के तर्ज पर मदरसा के छात्राओं को सुविधा देने की मांग की है। मदरसा की स्थापना 1968 में ग्रामीण के सहयोग से किया गया। ग्रामीण अब्दुल हाफिज, अब्दुल मालिक, दिलबर हुसैन, युसूफ हुसैन, अहमद हुसैन, अनवर हुसैन ने मिलकर एक एकड़ चार डिसमिल जमीन मदरसा को दान दिया। उक्त जमीन पर झोपड़ी बनाकर मदरसा का संचालन प्रारंभ हुआ। मदरसा कमेटी के द्वारा अथक प्रयास कर 1972 में मदरसा को सरकारी करण का मान्यता मिला और वस्तानियां तक की पढ़ाई विधिवत प्रारंभ हो गई। मदरसा कमेटी के द्वारा तीन कमरे का ईट का दिवाल लिन्टर तक का निर्माण किया गया था। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण मकान पूर्ण नहीं हो सका था। सैयद गुलाम हसन ने 2006 में शिक्षक के रूप में मदरसा में नियुक्त हुए।2011 में प्रभारी हेड मौलवी इन्हें बनाया गया। 2017 से हेड मौलवी के रूप में कार्य कर रहे हैं। मदरसा के हेड मौलवी सैयद गुलाम हसन ने बताया कि विद्यालय मदरसा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को शिक्षक खालिद हुसैन, मोहम्मद साहिल अख्तर, मोहम्मद इश्तियाक अहमद के द्वारा नियमित रूप से पठन-पाठन ईमानदारी पूर्वक कराया जा रहा है। सभी शिक्षक समय पर मदरसा आते हैं और समय पर जाते हैं। मदरसा के सभी शिक्षक निष्ठा पूर्वक अपने-अपने दायित्वों का निर्वाह ईमानदारी पूर्वक करते हैं। हेड मौलवी सैयद गुलाम हसन ने बताया कि 2008 में जन सहयोग से मदरसा परिसर में तीन कमरे का लिन्टर तक का निर्माण किया गया था। जिसे तत्कालीन पथ निर्माण राज्य मंत्री सह विधायक हिमराज सिंह ने तीनों कमरे का छत की ढलाई किया।इसके पूर्व पंचायत के तत्कालीन मुखिया अबेदूल बारि ने एक कमरे का मकान का निर्माण कराया था। 2013-14 में सांसद तारिक अनवर ने मदरसा परिसर में दो कमरा का निर्माण कराया। 2016-17 में कदवा विधानसभा के विधायक डॉ शकील अहमद खान ने चाहार दिवारी का निर्माण के साथ-साथ मेंनगेट का भी निर्माण कराया है। जिससे मदरसा का चौमुखी विकास हुआ। मदरसा में कुल 6 कैमरा है। जिसमें छात्र-छात्राएं नियमित रूप से पठन-पाठन कर रहे हैं। मदरसा में शौचालय की संख्या चार है। चापाकल की संख्या तीन है। हेड मौलवी सैयद गुलाम हसन ने बताया कि वर्ग एक में 15, वर्ग 2 में 17,वर्ग 3 में 18, वर्ग 4 में 14, वर्ग 5 में 15, वर्ग 6 में 20, वर्ग 7 में 19, वर्ग 8 में 13, टोटल 131 छात्र-छात्राएं विद्यालय में नियमित रूप से पठन-पाठन करते हैं। हेड मौलवी ने बताया कि मदरसा का सर्वांगीण विकास करने के साथ-साथ बच्चों को अच्छी तालीम देने के लिए दिन-रात लगे रहते हैं। मदरसा में फर्नीचर, टेबल, कुर्सी, अलमीरा,बक्सा, बेंच डेक्स की व्यवस्था है। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत गुणवत्तापूर्ण भोजन मीनू के अनुसार छात्राओं को दिया जाता है। मदरसा परिसर को स्वच्छ रखने के साथ-साथ स्वच्छ वातावरण बनाए रखते हैं। स्वच्छ वातावरण में छात्र-छात्राएं मन लगाकर पढ़ने में अभिरुचि ले रहे हैं।
