November 10, 2026

भाजपा पश्चिम मंडल इमरजेंसी कॉलोनी में बैठक आयोजित

Read Time:1 Minute, 57 Second

प्रवीण कुमार( कटिहार)

आगामी 24 फरवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भागलपुर हवाई अड्डा मैदान मे आगमन होने जा रहा है। इसके निमित्त महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना झा के अध्यक्षता में पश्चिम मंडल वार्ड नंबर 14 इमरजेंसी कॉलोनी में एक बैठक आयोजित किया गया।जिसमें मोदी जी के इस कार्यक्रम में सभी को आने के लिए आमंत्रण पत्र भी बांटा गया एवं मोर्चा के पदाधिकारियों ने नारेबाजी से माहौल को एक अलग रूप दे दिया। बैठक में आगामी कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक आगमन एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त वितरण तथा वृहद जनसभा को सफल बनाने हेतु उपस्थित सभी मंडल के पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं के साथ जनसभा को सफल बनाने को लेकर विशेष तैयारी किया। जनसंपर्क अभियान तेज़ करने, अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने और इसे जन-जन का महोत्सव बनाने के लिए सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से इस कार्यक्रम की प्रभारी छाया तिवारी, मोर्चा के पदाधिकारी श्वेता राय, भारती देवी, रीना तिवारी, नीलम कुमारी, रुचि कुमारी,अर्चना देवी, मंजू देवी, बुलबुल देवी, रीमा देवी, रूबी कुमारी, देवयानी झा, जया कुमारी आदि उपस्थित रहे।

Previous post सूर्याना गांव में वर्षों से रोके रास्ते को अंचल अधिकारी ने कराया मुक्त
Next post स्वच्छ वातावरण में छात्र-छात्राएं मन लगाकर पढ़ने में लेते हैं अभिरुचि:सैयद गुलाम हसन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial