मैट्रिक की परीक्षा देकर लौट रहे युवकों दो पक्षों में हुई मारपीट आठ घायल।
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला रेलवे स्टेशन पर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।मिली जानकारी के अनुसार मैट्रिक की परीक्षा देकर कटिहार से लौट रहे विद्यार्थीयों की सवारी ट्रेन में किसी बात को लेकर आपस मे तू-तू मैं-मैं होने लगी और देखते ही देखते यह मामला बड़े विवाद में तब्दील हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में कुल आठ युवक घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार अनुसार कटिहार से दसवीं की बोर्ड परीक्षा देकर छात्र सवारी ट्रेन से लौट रहे थे। आने के क्रम मे बखरी स्टेशन से ट्रेन खुलते ही ट्रेन में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। कुरसेला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही दोनों पक्षों में जबरदस्त मारपीट शुरू हो गई। रेलवे के कर्मचारी,आरपीएफ तथा बुद्धिजीवियों के सहयोग से दोनों पक्षों को समझा कर स्टेशन परिसर से बाहर किया गया।परंतु स्टेशन परिसर से बाहर आते ही दोनों पक्षो मे फिर से मारपीट शुरू हो गई। जिसमें कई युवकों का सिर फूट गया और लहूलुहान हो गये। आनन-फानन में सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में भर्ती कराया गया। घायल पीयूष कुमार पिता अमिका मंडल,नीतीश कुमार पिता बनारसी मंडल,नीतीश कुमार पिता गुदर मंडल,पंकज कुमार पिता अंबिका मंडल, रघुवंश कुमार,बंटी कुमार दोनों पिता भोला मंडल,मिट्ठू कुमार पिता भोला मंडल,कनिक कुमार भोला मंडल सभी साकिन खेरिया मंडल टोला का प्राथमिक उपचार चिकित्सक द्वारा किया गया। समाचार प्रेषण तक इस मामले को लेकर कहीं भी लिखित आवेदन दोनों पक्षों की ओर से नहीं दिया गया था।
More Stories
चांदपारा सहयोग शिविर से समय से पहले गायब हुए कर्मीयो को पुछा स्पष्टीकरण
खबर का असर, एसडीओ ने जारी किया पत्र , एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण । डेस्क (बारसोई) जनता की समस्याओं...
ट्रांसफार्मर के तार में आग लगने से वार्ड-10 की बिजली गुल, शुक्रवार को हुई आपूर्ति बहाल
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत के वार्ड संख्या-10 में गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे ट्रांसफार्मर के...
हसनगंज समेत विभिन्न पंचायतों में श्रद्धा से हुई बाबा विश्वकर्मा की पूजा, ‘आशीर्वाद दिया’ कार्यक्रम
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के ढेरुआ, बलुआ, रामपुर, जगरनाथपुर और कालसर पंचायत समेत विभिन्न इलाकों में गुरुवार को बाबा...
बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर मो. नाजिर ने ठोकी ताल युवाओं ने जताया समर्थन, नाजिर बोले समानता और न्याय के साथ खड़ा रहना प्राथमिकता
हसन रजा (आबादपुर) पंचायत राज बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। युवा नेता मो. नाजिर...
डकैती की योजना बना रहे सात युवक गिरफ्तार, देसी पिस्टल समेत नशीला पदार्थ व दो बाइक बरामद
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मुख्यमंत्री के संभावित कटिहार आगमन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान मनिहारी पुलिस...
बिजली के तार में उलझा 16 चक्का, टूट गए 11 केवी के दो पोल।लालटोला में बाल-बाल बचीं सैकड़ों जिंदगियां; करंट प्रवाहित लाइन के बीच हुआ हादसा, आबादपुर पुलिस ने ट्रक जब्त किया
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्य मार्ग पर लालटोला के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मालदा से...
