प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया बैठक
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
कुर्सेला डाक बंगला देर शाम शनिवार को बरारी विधायक विजय सिंह ने एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ भागलपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बैठक की।बैठक में कार्यकर्ताओं ने भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसान सम्मान जनसभा में आगमन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया. विधायक विजय सिंह ने कहा कि 24 फरवरी को भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर कार्यक्रम की सफलता को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भागलपुर में ऐतिहासिक किसान सभा होगा, जिसमें देश के किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत 19 वीं किश्त जारी करेंगे. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता कटिहार जिला के बरारी विधानसभा से भाग लेंगे । भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश नेता मिलन कुमार मंडल ने बताया कि इस कार्यक्रम में कोसी सीमांचल के 13 जिलों से किसान सभा में पहुंचेंगे और उस दिन प्रधानमंत्री बिहार को कई बड़े सौगात देंगे। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि कैलाश सहनी , उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मनोज जायसवाल,भाजपा प्रदेश नेता मिलन कुमार मंडल, जदयू जिला उपाध्यक्ष विमल मंडल, पूर्व मुखिया बबलू सिंह, सिंटू मंडल, राजकुमार महतो, वीरेंद्र राय , रोशन झा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
