November 10, 2026

पीएम के आगमन को लेकर चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

Read Time:1 Minute, 55 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार को बिहार भागलपुर आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए थे। कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 तथा एसएच 77 के विभिन्न चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी के रूप में मौजूद बीडीओ कुरसेला कुमारी प्रियंवदा,अंचलाधिकारी अनुपम कुमारी,बीपीआरओ शांतनु ठाकुर सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ड्यूटी पर तैनात दिखे। वहीं थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार सदलबल यातायात को सुगम बनाने के लिए गश्त करते दिखें।वहीं एनडीए कार्यकर्ताओं का उत्साह काफी चरम पर था।बरारी विधायक विजय सिंह निषाद अपनी अगुवाई में एनडीए कार्यकर्ताओं को लेकर भागलपुर के हवाईअड्डा सभा स्थल पर सभी को रवाना कर रहे थे। सुरक्षा के मानको को लेकर भारी वाहनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। आपातकालीन स्थिति को लेकर मेडिकल की एक टीम तैयार रखी गई थी।सनद रहे कि यह कार्यक्रम किसान सम्मान को लेकर आयोजित की गई थी। जिसमें भारी संख्या में कुरसेला के किसानों ने भागीदारी की। इस दौरान कुरसेला थाना क्षेत्र से सभा स्थल पर जाने के लिए वाहनों के अत्यधिक दबाव को लेकर चाक- चौबंद सुरक्षा व्यवस्था देखी गई।

Previous post पंचायत विकास सूचकांक विषय पर बैठक आयोजित कर दिया चर्चा।
Next post शिवरात्रि की तैयारी‌ को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति बैठक आयोजित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial