November 10, 2026

मछली मारने गए व्यक्ति की नदी के धार में डूबने से हुई मौत।

Read Time:2 Minute, 21 Second

डंडखोरा (अशोक कुमार)

मछली मारने गए एक व्यक्ति की नदी के धार में डूबने से मौत हो गई है। करने की सूचना प्राप्त होते ही पत्नी एवं परिजनों का है रो रो कर बुरा हाल । मामला डंडखोरा प्रखंड अंतर्गत  बालूगंज भमरेली वार्ड संख्या दो के निवासी 41 वर्षीय ब्रह्मदेव शर्मा पिता स्वर्गीय प्रकाश शर्मा कनकनिया धार में मछली मारने के लिए शनिवार के दिन करीब 10:30 बजे रोज की तरह निकले थे। मृतक की पत्नी किरण देवी ने कहा की देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों एवं आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी तथा परिजनों एवं ग्रामीण द्वारा खोजबीन करना शुरू किया ।चतरा धार, अमन्हा धार सहित आसपास के नदी में खोजबीन शुरू की गई। रात 11 बजे के करीब कनकनिया धार के किनारे मछली रखने वाला  झोला, लाठी गमछा आदि देख कर पहचान किया गया । ग्रामीण एवं परिजनों द्वारा खोज बिन किया गया काफी देर बाद धार में शव बरामद हुआ। मृतक अपने पीछे दो पुत्र एवं पत्नी छोड़ गया है। घर का एकमात्र कमाने वाला था। मुखिया विमला देवी समाजसेवी निर्मल कुमार विश्वास ने इसकी सूचना स्थानीय थाना एवं अंचल अधिकारी को दी।पुअनि रंजीत कुमार, शशि कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर राजेश कुमार पोद्दार जीवच मंडल संतोष पोद्दार बबलू शर्मा सरफराज आलम संतोष शर्मा गयासुद्दीन वार्ड सदस्य मिथिलेश विश्वास अशोक शर्मा प्रदीप शर्मा कन्हैया विश्वास अब्दुल लतीफ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।   

Previous post 7 किलो प्रतिबंधित गांजा के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार
Next post भागवत कथा सुनने से व्यक्ति का आध्यात्मिक विकास होता है
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial