मछली मारने गए व्यक्ति की नदी के धार में डूबने से हुई मौत।
डंडखोरा (अशोक कुमार)
मछली मारने गए एक व्यक्ति की नदी के धार में डूबने से मौत हो गई है। करने की सूचना प्राप्त होते ही पत्नी एवं परिजनों का है रो रो कर बुरा हाल । मामला डंडखोरा प्रखंड अंतर्गत बालूगंज भमरेली वार्ड संख्या दो के निवासी 41 वर्षीय ब्रह्मदेव शर्मा पिता स्वर्गीय प्रकाश शर्मा कनकनिया धार में मछली मारने के लिए शनिवार के दिन करीब 10:30 बजे रोज की तरह निकले थे। मृतक की पत्नी किरण देवी ने कहा की देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों एवं आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी तथा परिजनों एवं ग्रामीण द्वारा खोजबीन करना शुरू किया ।चतरा धार, अमन्हा धार सहित आसपास के नदी में खोजबीन शुरू की गई। रात 11 बजे के करीब कनकनिया धार के किनारे मछली रखने वाला झोला, लाठी गमछा आदि देख कर पहचान किया गया । ग्रामीण एवं परिजनों द्वारा खोज बिन किया गया काफी देर बाद धार में शव बरामद हुआ। मृतक अपने पीछे दो पुत्र एवं पत्नी छोड़ गया है। घर का एकमात्र कमाने वाला था। मुखिया विमला देवी समाजसेवी निर्मल कुमार विश्वास ने इसकी सूचना स्थानीय थाना एवं अंचल अधिकारी को दी।पुअनि रंजीत कुमार, शशि कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर राजेश कुमार पोद्दार जीवच मंडल संतोष पोद्दार बबलू शर्मा सरफराज आलम संतोष शर्मा गयासुद्दीन वार्ड सदस्य मिथिलेश विश्वास अशोक शर्मा प्रदीप शर्मा कन्हैया विश्वास अब्दुल लतीफ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
