November 10, 2026

कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर, महिलाओं की अनुपस्थिति पर उठा सवाल

Read Time:2 Minute, 45 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बुधवार को मारवाड़ी धर्मशाला के सभागार में कांग्रेस कमेटी द्वारा सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने की, जबकि ऑब्जर्वर राहुल पांडेय मूक अतिथि के रूप में शामिल हुए। राहुल पांडेय कटिहार जिले के साथ-साथ किशनगंज और अररिया के भी कोऑर्डिनेटर हैं।बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। कई सक्रिय सदस्यों ने सुनील यादव के संगठन को सशक्त करने के प्रयासों की सराहना की।दिल्ली से भेजे गए ऑब्जर्वर राहुल पांडे ने संगठन को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों की संख्या में गिरावट चिंता का विषय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन की मजबूती के लिए और अधिक सक्रिय हों और जनसंपर्क बढ़ाएं।उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भविष्य में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से संगठित किया जाएगा, जिससे वे अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें।बैठक में एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी रहा कि महिलाओं की उपस्थिति शून्य रही। इस पर ऑब्जर्वर ने सवाल उठाते हुए कहा कि संगठन में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है और इस दिशा में विशेष प्रयास किए जाने चाहिए।बैठक के अंत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में कांग्रेस की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए संकल्प लिया।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिंह, सिकंदर मंडल, गोपाल यादव, अब्दुल मन्नान, साजिद, शेरू,रजि इमाम, कैलाश बिहारी उपाध्याय, निरंजन यादव, अरविंद चौधरी, पप्पू चौधरी, पुतुल राही सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous post सांसद ने केन्द्रीय वस्त्र मंत्री को पत्र लिखकर आर बी एच एम जूट मिल की ओर किया ध्यान आकृष्ट।
Next post मनिहारी में प्रखंड स्तरीय टी.एल.एम. मेला आयोजित, शिक्षकों ने प्रस्तुत किए नवाचार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial