November 11, 2026

सांसद ने केन्द्रीय वस्त्र मंत्री को पत्र लिखकर आर बी एच एम जूट मिल की ओर किया ध्यान आकृष्ट।

Read Time:1 Minute, 35 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

सांसद तारिक अनवर ने केन्द्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्र लिखकर कटिहार आर बी एच एम जूट मिल के संदर्भ मे जानकारी दी।कटिहार जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि सांसद तारिक अनवर ने केन्द्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह को 19 फरवरी को पत्र लिखकर राय बहादुर हरदूतराय मोतीलाल चमरीया ( आर बी एच एम ) जूट मिल की भूमि पर एक आधुनिक जूट पार्क की स्थापना करवाने का अनुरोध किया था। 28 फरवरी को लिखे पत्र के माध्यम से जवाब मे केन्द्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने सांसद तारिक अनवर को बताया कि उनके पत्र को अग्रेत्तर कार्यवाही हेतु संबंधित प्रभाग को प्रेषित किया जा चुका है।सांसद श्री अनवर ने मंत्री श्री सिंह के द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताते हुए कहा कि मैं आशान्वित हूँ कि मंत्री जी के द्वारा कटिहार की जनता को निश्चित तौर पर आधुनिक जूट पार्क का लाभ मिलेगा।

Previous post श्वेता भारती को राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा
Next post कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर, महिलाओं की अनुपस्थिति पर उठा सवाल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial