June 24, 2026

ए एल उच्च माध्यमिक विद्यालय के सर्वाधिक छात्र-छात्राओं ने अव्वल अंक प्राप्त किया मुस्कान कुमारी को 448 अंक मिला ‌

Read Time:3 Minute, 9 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड की परिणाम घोषित होने के साथ-साथ परीक्षा में अव्वल अंक लाने वाले छात्र-छात्रा सहित उनके पारिवारिक सदस्यों में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत सनौली बाजार स्थित 10 + 2 ए एल उच्च माध्यमिक विद्यालय के सर्वाधिक छात्र-छात्राओं ने अव्वल अंक प्राप्त किया है। जिसमें सनौली माली टोला निवासी उपेंद्र मिस्त्री की सुपुत्री मुस्कान कुमारी ने 448 अंक प्राप्त किया है। माता किरण देवी, पिता उपेंद्र मिस्त्री, दादा सुबोध मिस्त्री, दादी शकुंतला देवी, चाचा पप्पू शर्मा, चाची रिमी कुमारी, भाई आनंद कुमार ने मुस्कान कुमारी को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मुस्कान कुमारी जल सेवा में अधिकारी बनना चाहती है। मुस्कान कुमारी ने कहा कि सनौली शुकराहट स्थित आदर्श कोचिंग सेंटर में पठन-पाठन किया। मनोज भगत सर के द्वारा पठन-पाठन पर विशेष ध्यान रखा गया। इसके अलावे घर पर अध्ययन किया हूं। सनौली रेलवे स्टेशन रोड निवासी भगवती शाह की पुत्री साक्षी कुमारी ने मैट्रिक की परीक्षा में 392अंक प्राप्त कर किया है। साक्षी कुमारी की माता नीलू देवी, पिता भगवती साह,भाई पीयूष कुमार, बहन मेधा कुमारी, साक्षी कुमारी, सिंपल कुमारी, राशि कुमारी ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है। साक्षी कुमारी पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर बनना चाहती है। चंदन नगर सनौली निवासी स्वर्गीय विनोद शाह के पुत्र चंदन कुमार साह ने मैट्रिक की परीक्षा में 380 अंक प्राप्त किया है। इनके माता छोड़ी देवी, बहन चांदनी कुमारी, सोनी कुमारी, दादा कुसुम लाल साह, दादी मीरा देवी ने चंदन कुमार साह को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है। चंदन कुमार कृषि विभाग में पदाधिकारी बनना चाहता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक आनंद कुमार मंडल, प्रधान लिपिक उत्तम कुमार सिंह ने सभी छात्राओं को उज्जवल भविष्य होने की कामना की है।

Previous post पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने किया शोक व्यक्त पूर्व मंत्री द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा बिहार की जनता रखेगी याद- सुनील कुमार यादव
Next post हाथी के दांत सिर्फ दिखाने को एम्बुलेंस कि एसी खराब 01 वर्ष से ख़राब। बर्न पेशेंट तथा आपातकालीन स्थितियों के रोगियों को उठानी पड़ती है परेशानी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial