October 25, 2026

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने किया शोक व्यक्त पूर्व मंत्री द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा बिहार की जनता रखेगी याद- सुनील कुमार यादव

Read Time:2 Minute, 23 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व सांसद तारीक अनवर के ससुर शमाईल नबी का हारून नगर स्थित निज आवास पर निधन हो गया। बताते चले कि पूर्व मंत्री का निधन 84 वर्ष की आयु में हुआ। उनके निधन पर उनसे जुड़े समर्थकों में शोक व्याप्त हैं। इसी क्रम में कटिहार कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के साथ-साथ अन्य कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी उनके निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। वही कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री के निधन से पूरे बिहार के कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर हैं। पूर्व मंत्री द्वारा किए गए कार्यों को बिहार की जनता हमेशा याद रखेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री ने हमेशा असहाय लोगों की मदद किया और हमेशा वह असहाय लोगों की हक-हुकुक की आवाज को बुलंद करते रहे। उनके निधन से पूरे बिहार में शोक की लहर है ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। वही कांग्रेस के सुनीता देवी,दिलीप विश्वास, संजय सिंह,प्रो० विनोद यादव,सउद आलम,आफताब कंचन,शाहनवाज खान,राजेश रंजन मिश्रा, अम्रपाली यादव, मन्नी पासवान, मोहम्मद इश्तियाक आलम,राजेश उरांव, सोहराब अली, मोहम्मद मुस्ताक, राज आनंद सिंह,अरुण यादव, पंकज तंबाकूवाला, प्रीतम चक्रवर्ती, सूरज विश्वास, सिमरनजीत सिंह, निरंजन पोद्दार, मुन्ना सिंह, आले रसूल, मोहम्मद कादिर, अंसार काजमी, केसरे हिंद,सिकंदर मंडल,डॉ० सत्यनारायण ने भी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त किया है।

Previous post अतिरिक्त यात्री भीड़ को समायोजित करने के लिए पू. सी. रेलवे चलाएगी समर स्पेशल ट्रेनें
Next post ए एल उच्च माध्यमिक विद्यालय के सर्वाधिक छात्र-छात्राओं ने अव्वल अंक प्राप्त किया मुस्कान कुमारी को 448 अंक मिला ‌
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial