कटिहार के डीएम और एसपी ने मनिहारी छठ घाट का किया निरीक्षण।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने संयुक्त रूप से मनिहारी के चैती छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।डीएम ने नगर पंचायत के स्वच्छता पदाधिकारी आरुष को निर्देशित किया कि घाट पर बैरिकेडिंग और सफाई की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही, गंगा किनारे अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाने का आदेश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।निरीक्षण के दौरान मनिहारी एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, सीओ निहारिका, बीडीओ सनत कुमार, थाना अध्यक्ष पंकज आनंद, सहायक थाना अध्यक्ष राजकुमार समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।गौरतलब है कि चैती छठ के तहत 3 अप्रैल को अस्ताचलगामी सूर्य और 4 अप्रैल को उगते सूर्य की पूजा होगी, जिसके लिए नगर पंचायत की तैयारियां जोरों पर है।
More Stories
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
अंचल परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।...
