May 26, 2026

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर।

Read Time:1 Minute, 20 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी-कटिहार मुख्य सड़क पर नवाबगंज पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी शाहिद आलम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपने नाना को गंगा घाट छोड़कर लौट रहे थे, जब नवाबगंज हरे राम चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल शाहिद घंटों सड़क पर पड़े रहे, लेकिन किसी राहगीर ने मदद नहीं की। बाद में स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।परिजनों के अनुसार, शाहिद की शादी कल ही तय हुई थी, लेकिन हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। पिता नौशाद आलम मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। गांव में शोक का माहौल है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुआवजा और दोषी की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा गया है।

Previous post कटिहार के डीएम और एसपी ने मनिहारी छठ घाट का किया निरीक्षण।
Next post डंडखोरा थाना के पूर्व थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को दिया विदाई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial