May 26, 2026

मनिहारी के उत्तरायण गंगा तट पर चैती छठ की धूम, हजारों श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य।

Read Time:1 Minute, 46 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

लोक आस्था के महापर्व चैती छठ की भव्यता हर वर्ष बढ़ती जा रही है। मनिहारी के उत्तरायण गंगा तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने पहले दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। नगर पंचायत ने साफ सफाई, लाइटिंग, बेरीकेटिंग, वस्त्र परिवर्तन रूम और कालीन बिछाने जैसी सुविधाएं सुनिश्चित कर व्रतियों की सुविधा का ध्यान रखा।मुख्य पार्षद लाखो यादव, स्वच्छता पदाधिकारी आरुष और अन्य अधिकारियों ने घाट का निरीक्षण किया, जबकि एसडीएम कुमार सिद्धार्थ के नेतृत्व में प्रशासनिक दल ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।लंच घाट पर एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, नगर आयुक्त कुमार मंगलम, उप मुख्य पार्षद शुभम पोद्दार और वरिष्ठ पत्रकार उत्पल चौधरी ने अपने परिवार संग अर्घ्य दिया। महिलाओं द्वारा एक-दूसरे को सिंदूर लगाने से माहौल भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर एसडीपीओ मनोज कुमार, बीडीओ सनत कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नसीमुद्दीन खान, सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार सहित पुलिसकर्मी मुआयना करते रहे।

Previous post कन्हैया कुमार का पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा आज , कन्हैया कुमार के कटिहार आगमन को लेकर तैयारी पूरी- सुनील कुमार यादव
Next post तीन महिलाओं का किया बंध्याकरण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial