May 27, 2026

बीईओ का दायित्व निभाएंगे पंचायती राज पदाधिकारी

Read Time:1 Minute, 59 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शांतनु ठाकुर को सौंपा गया है।सनद रहे कि इसके लिए अपर मुख्य सचिव द्वारा जिलाधिकारी को निर्देश दिया गया था। इसी के आलोक में बिहार पंचायती राज पदाधिकारी कुरसेला को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है।गौरतलब हो कि बीते कई माह से कुरसेला प्रखंड में मूल रूप से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पद रिक्त था। एक ही बीईओ के द्वारा कई प्रखंडों मे अतिरिक्त प्रभार के रूप में कार्य किया जा रहा था। जिसके कारण शिक्षा प्रणाली में सुधार तथा विभिन्न कार्यों का संपादन समुचित रूप से नहीं हो पा रहा था। जिसको लेकर जिलाधिकारी के द्वारा एक आदेश जारी वैकल्पिक व्यवस्था होने तक पंचायती राज पदाधिकारी शांतनु ठाकुर को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार सौंपा गया है। वहीं प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी शांतनु ठाकुर ने बताया कि उनका भरपूर प्रयास रहेगा कि प्रखंड क्षेत्र में विद्यालयों की विधि व्यवस्था सही रूप से चलती रहे। समय-समय पर शिक्षा विभाग के द्वारा जो भी दिशा निर्देश प्राप्त होगा, उसका अनुकरण करते हुए समुचित रूप से कार्य संपन्न कराया जाएगा।

Previous post विश्व ऑटिज्म दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ।
Next post दिनदहाड़े दुकान के सामने से पान मसाला का थैला लेकर चोर हुआ फरार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial