चैत्र नवरात्र व रामनवमी को लेकर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रो में चैत्र नवरात्र एवं रामनवमी को लेकर भक्तों में उत्साह चरम पर है। चैत्र नवरात्र व रामनवमी के पूजा अर्चना को लेकर अहले सुबह से ही परिक्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही थी । वहीं सुरक्षा व्यवस्था को समुचित रूप से बनाए रखने के लिए शासन प्रशासन निरीक्षण करते दिखे । बताते चले की रामनवमी का त्यौहार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है नवरात्र के नौवें और अंतिम दिन सार्वजनिक वैष्णवी दुर्गा मंदिर अयोध्यागंज बाजार में मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई । माता के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री के पूजा अर्चना करने को लेकर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा।वही रामनवमी पूजनोत्सव को लेकर कुर्सेला नया चौक स्थित श्री श्री १०८ संकटमोचन महावीर मंदिर मे श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। समूचा नया चौक महावीरी ध्वज और पताखा से पटा हुआ दिखा । वहीं महावीर मंदिर कमेटी की ओर से संध्याकाल में मंदिर महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया। वहीं बल्थी महेशपुर स्थित काली मंदिर के प्रांगण में महावीर मंदिर के पास 24 घंटे की राम कथा का आयोजन किया जा रहा है, कटरिया सिमरगाछ के दुर्गा मंदिर में मेला एवं कुश्ती का आयोजन किया जा रहा है बता दे की रामनवमी एवं चैती दुर्गा पर्व के लेकर शासन प्रशासन मुस्तैद है जिसमें अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम, पुलिस बल गश्ती करते दिखे।मंदिर के पुरोहित ने बताया कि मां सिद्धिदात्री नव दुर्गाओ में अंतिम स्वरूप हैं। धार्मिक मान्यताओं में इन्हें सिद्धि और मोक्ष की देवी माना जाता है। वे भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों को यश, बल और धन प्रदान करती हैं। सभी देवी-देवताओं को मां से ही सिद्धियों की प्राप्ति हुई है। भगवान शिव ने भी मां की तपस्या की थी। मां की कृपा से ही शिव का आधा शरीर देवी का हो गया। इसी कारण वे अर्धनारीश्वर कहलाए। चैत्र नवरात्रि का समापन मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ होता है। आज पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है। वहीं बताते चलें कि सोमवार को नया चौक स्थित श्री श्री १०८ संकटमोचन हनुमान मंदिर व अयोध्यागंज बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर से भव्य जुलूस निकाला जाएगा ।
