May 27, 2026

बाइक और टोटो की टक्कर में एक महिला की हुई मौत

Read Time:1 Minute, 36 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के एन एच 31 सड़क पर आईबी पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को बाइक तथा टोटो के टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कुरसेला से समेली की ओर जा रही थी । आई बी पी पेट्रोल पंप के समीप समेली से कुरसेला जा रहा बाइक के आमने – सामने का टक्कर हो गया।जिससे टोटो सङक पर पलट गई।जिसमें राधिका देवी 25 वर्ष , पति वरुण कुमार यादव घर समेली निवासी तथा रतन कुमार 35 वर्ष, पिता हरिश्चंद्र दास घर कुर्सेला निवासी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनो को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसमें रतन कुमार का प्राथमिक उपचार किया गया। जहां डाक्टर ने राधिका देवी को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि महिला की दबने से मौत हो गई।वहीं महिला का पुत्र भी साथ में था जो बाल बाल बच गया।घायल रतन कुमार दास का इलाज किया गया। कुर्सेला पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु कटिहार भेज दिया।

Previous post यादव टोला में नई बोरिंग से मिली राहत, जल संकट हुआ दूर।
Next post प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु समन्वय स्थापित करने की जरूरत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial