May 27, 2026

यादव टोला में नई बोरिंग से मिली राहत, जल संकट हुआ दूर।

Read Time:1 Minute, 0 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 स्थित यादव टोला में जल संकट ने लोगों को परेशान कर दिया था। पिछले वर्ष कराई गई समरसेबल बोरिंग गिरते भूजल स्तर के कारण बेअसर हो गई थी। तेज गर्मी में पानी की किल्लत से लोग परेशान थे। मुख्य पार्षद राजेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व उप मुख्य पार्षद सहदेव यादव को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। सहदेव यादव के प्रयास से क्षेत्र में नई बोरिंग कराई गई, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली। अब नियमित रूप से जल आपूर्ति हो रही है और लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

Previous post नकली मक्का बीज से किसानों को भारी नुकसान अंजली बीज भंडार पर किसान ने लगाया आरोप
Next post बाइक और टोटो की टक्कर में एक महिला की हुई मौत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial