प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु समन्वय स्थापित करने की जरूरत
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय वेष्म कुरसेला में बुधवार को प्रखंड समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा ने की। उन्होंने बताया कि प्रखंड एवं अंचल स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के ससमय कार्यान्वयन हेतु विभिन्न विभागों के पदाधिकारी के बीच समन्वय के अभाव में कार्य संपादन में परेशानी आती है। विभिन्न विभागों के पदाधिकारी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु प्रखंड समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सभी विभागों के कार्य प्रगति की रिपोर्ट लेकर समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए गए।बीडीओ श्रीमति प्रियंवदा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यक्रमों का जो एक महीने का रिपोर्ट प्राप्त हुआ है. उसका पर्यवेक्षण किया जाएगा और इस कार्य में अन्य विभागों के प्रखंड स्तर पर पदस्थापित पदाधिकारी द्वारा अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जाएगा।इस अवसर पर अंचलाधिकारी अनुपम कुमारी,बीपीआरओ शांतनु ठाकुर,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल सीडीपीओ विभा कुमारी, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज कुमार,जीविका बीपीएम धीरेंद्र कुमार,कनीय विद्युत अभियंता पंकज कुमार एवं अन्य विभाग के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे।
More Stories
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
अंचल परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।...
