May 28, 2026

नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का कटिहार में जोरदार प्रदर्शन

Read Time:1 Minute, 56 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार, 16 अप्रैल – नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की चार्जशीट के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन के तहत कटिहार में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने शहीद चौक पर हाथों में तख्ती, झंडा लिए और नारेबाजी करते हुए मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।प्रदर्शन में मुख्य रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान सह प्रभारी पूनम पासवान, पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम राय,माधव पांडेय सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। पूनम पासवान ने कहा कि यह मामला राजनीतिक प्रतिशोध का उदाहरण है। ईडी पहले भी इस मामले की जांच कर चुकी है और क्लीन चिट मिल चुकी है, अब फिर से कार्रवाई कर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है।पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद ने कहा कि विपक्ष को दबाने की कोशिश हो रही है। वहीं प्रेम राय ने कहा कि गांधी परिवार ने देश के लिए जो बलिदान दिया है, उसके बाद भाजपा द्वारा की जा रही यह कार्रवाई शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी।

Previous post बंगाल में हिंसा भाजपा और आरएसएस की सोची समझी साजिश:तारिक अनवर
Next post आम लोगों के मन की बात से अवगत होकर तैयार किया जाएगा संकल्प पत्र – अमिताभ दुबे
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial