May 28, 2026

प्राथमिक विद्यालय पीरगंज के छात्र-छात्राओं को प्रगति प्रमाण पत्र किया वितरण

Read Time:2 Minute, 13 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

आजमनगर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पीरगंज में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अरुण कुमार साह ने किया। विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले वर्ग 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं को प्रगति प्रमाण पत्र वितरण किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक अरुण कुमार साह ने कहा कि पिछले माह विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले वर्ग 1 से 5 के छात्राओं का वार्षिक परीक्षा लिया गया था। परीक्षा के पश्चात मूल्यांकन केंद्र में कॉपी जांच किया गया। मूल्यांकन करने के पश्चात परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। प्रधानाध्यापक अरुण कुमार साह ने बताया कि वर्ग एक में 13, वर्ग 2 में 25, वर्ग 3 में 22, वर्ग 4 में 16, वर्ग 5 में 26 टोटल 102 छात्र छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था। सभी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रगति प्रमाण पत्र वितरण किया गया। प्रधानाध्यापक अरुण कुमार साह ने कहा कि वर्ग पांच में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को परित्याग प्रमाण पत्र दिया गया है।ताकि छात्र-छात्राएं दूसरे विद्यालय के में वर्ग 6 में स-समय नामांकन करा सके। समारोह में विद्यालय के शिक्षिका सीमा राय, शिक्षण राकेश कुमार सिंह, मोहम्मद शहाबुद्दीन ने सभी उत्तीर्ण हुए छात्राओं को शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

Previous post रात्रि में सघन रूप से पुलिस गश्ती बढ़ाया जाय : सीमा झा
Next post मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास व NBW वारंटी समेत छह अभियुक्त गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial