May 28, 2026

मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास व NBW वारंटी समेत छह अभियुक्त गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 33 Second

मनिहारी (रतन कुमार औझा)

कटिहार जिला अंतर्गत मनिहारी थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत विशेष छापेमारी करते हुए कुल छह फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच NBW वारंटी तथा एक हत्या के प्रयास के आरोपी शामिल है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।गिरफ्तार NBW वारंटी मो० शेख आज़ाद, पिता शेख समीज़ुद्दीन, शेख नूरूल पिता स्व. शेख रमजानी, शेख इस्तेखार, पिता शेख नूरूल,शेख खालिक पिता शेख कफिल और मो० रियासत पिता मो० गुदरी है।इसके अलावा हत्या के प्रयास के फरार अभियुक्त मो० जागीर पिता स्व. मो० यूसुफ(साकिन – नारायणपुर)(मनिहारी थाना कांड संख्या – 84/25, धारा – 109 BNS) को गिरफ्तार किया गया।इस सफल कार्रवाई का थानाध्यक्ष पंकज आनंद,एस आई एन.के. निराला,एस आई रामबहादुर शर्मा,एस आई सद्दाम हुसैन,एस आई हरीशंकर सिंह, एस आई रामरतन कुमार सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल थे।

Previous post प्राथमिक विद्यालय पीरगंज के छात्र-छात्राओं को प्रगति प्रमाण पत्र किया वितरण
Next post ट्रेनों के परिचालन में बाधा पहुंचाने और रेल राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों की अब खैर नहीं होगी सख्त कार्रवाई, जाएंगे जेल: एकलव्य चक्रवती
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial