आरपीएफ पूर्णिया द्वारा ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत यात्री की बचाई गई जान
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार रेलमंडल अंतर्गत पूर्णिया जंक्शन पर शुक्रवार की सुबह ट्रेन संख्या 75261 पूर्णिया सहरसा डेमू ट्रेन के प्लेटफार्म संख्या 1 से प्रस्थान के समय एक यात्री अचानक फिसलकर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच खतरनाक तरीके से फंस गया, जिससे गंभीर दुर्घटना का खतरा उत्पन्न हो गया। अपनी उल्लेखनीय मानसिक उपस्थिति और कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण का प्रदर्शन करते हुए, ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के हेड कांस्टेबल नबी रसूल ने त्वरित और साहसिक कार्रवाई करते हुए यात्री को सफलतापूर्वक बचाया और एक संभावित दुखद घटना को रोककर यात्री की जान बचाई। वही इस घटना को स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में कैद किया गया।जिसमें कर्मचारियों की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई को उजागर किया गया है। जिसमें पूर्णिया जंक्शन पर तैनात आरपीएफ कर्मी हेड कांस्टेबल नबी रसूल ने अपनी जान जोखिम में डालकर यात्री की जान बचाकर एक सराहनीय कार्य किया है। जिससे स्पष्ट होता है कि आरपीएफ कर्मी न केवल अपनी ड्यूटी को समर्पित हैं, बल्कि वे मानवता की सेवा में भी तत्पर रहते हैं।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
