November 10, 2026

महागठबंधन ने कटिहार में निकाला गया कैंडल मार्च ।

Read Time:2 Minute, 47 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

महागठबंधन की ओर से पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। इस कैंडल मार्च में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं उन्हें भी भाग लिया। मुख्य रूप से कटिहार से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर भी इस कैंडल मार्च में शामिल हुए। इस कैंडल मार्च में महागठबंधन के नेताओं के साथ मिलकर कांग्रेस नेताओं ने भी जमकर पाकिस्तान के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए आतंकियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग किया। मौके पर सांसद तारीक अनवर ने कहा कि पहलगाम की आतंकी घटना ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया हैं। आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला कर भारत की आत्मा पर हमले का दुस्साहस किया है। ये हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है।देश के दुश्मनों ने भारत की आस्था पर हमला करने का दुस्साहस किया है। मैं भारत सरकार से मांग करता हूं कि पहलगाम में हमला करने वाले और उसकी साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाए। सरकार से आग्रह है, कि अब आतंकियों की बची-कुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। इसलिए सरकार आतंकियों की पहचान करें और उन्हें ढूंढकर मारे। वहीं जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जरूरत है जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा कायराना हमले में मासूम पर्यटकों का मृत्यु होना अत्यंत निंदनीय और पीड़ादायक है। सरकार जल्द से जल्द आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। मौके पर तौकीर आलम दिलीप विश्वास, सुनीता देवी, पंकज तंबाकूवाला, राजेश रंजन मिश्रा, शहनवाज खान, इश्तियाक आलम, सिमरनजीत सिंह सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Previous post गंगा में डूबी मासूम का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, सांसद ने परिजनों से की मुलाकात
Next post आरपीएफ पूर्णिया द्वारा ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत यात्री की बचाई गई जान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial