निवर्तमान विधान पार्षद ने बारसोई नपं के वार्ड पार्षदों के साथ की बैठक ।
बारसोई नगर पंचायत के रघुनाथपुर स्थित कार्यालय परिसर में बुधवार की दोपहर बाद कटिहार के निवर्तमान विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने बारसोई नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों के संग एक शिष्टाचार बैठक आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान श्री अग्रवाल द्वारा सभी वार्ड पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधियों को फूल माला पहनाते हुए शांल भेंट की तथा उन्हें बधाई दी । वहीं वार्ड पार्षदों द्वारा निवर्तमान विधान पार्षद के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया तथा आगामी विधान पार्षद चुनाव में वार्ड पार्षदों ने उनके दोबारा चुनकर आने की शुभकामनाएं दी । उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधान पार्षद में कहा कि ये यह उनका सौभाग्य है कि वह कटिहार के जनता का सेवा पिछले लगातार 10 वर्षों से कर रहे हैं तथा आगे भी मौका मिलेगी तो वह पीछे नहीं हटेंगे। ज्ञात हो कि अशोक अग्रवाल का व्यक्तित्व इतने प्रभावी है कि पूरे जिले के युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता के दिल में बसते हैं और लोगों में विश्वास है कि इस बार भी वो चुनकर विधान पार्षद के रूप में आएंगे। इस अवसर पर मिहिर मुखर्जी, पिंटू यादव, अक्षय सिंह, बिट्टू भगत आयुष कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, मेहदी हसन, प्रमोद साह, जदयू नेता मनोज साह, मामुन रशीद, वार्ड पार्षद मेघनाथ मंडल, दिपक चन्द्र दास, मो सगीर , मामु साह, नपं कार्यपालक पदाधिकारी ब्रजकिशोर राम सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
बाढ़ के पानी में डूबने से ससुराल आए 16 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सोवा बंगरी में रविवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने...
ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ फरार हत्यारोपियों के घर चस्पाया इश्तेहार।आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती।
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवडांगी पंचायत में पिछले दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुई मोहम्मद जियाउल की हत्या...
गरीब चौपाल की सफलता को लेकर मनिहारी में हम कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) आगामी 5 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल, कटिहार में आयोजित होने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)...
पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताश्री के श्राद्ध समारोह में पहुंचे एनडीए के नेता, अर्पित की श्रद्धांजलि।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री की माताश्री के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध समारोह...
बलरामपुर में विकास योजनाओं का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधायक श्रीमती संगीता देवी के प्रतिनिधि सागर साह ने रविवार को क्षेत्र में होने वाली विभिन्न...
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, 50 हजार का सामान जलकर राख
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के मननपुर ऋषि टोला चौक स्थित गांव में देर रात अचानक आग लगने...
