एसपीसीए का जागरूकता अभियान तेज।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार में पशु तस्करी और पशुओं के साथ हो रही क्रूरता की रोकथाम के लिए एसपीसीए संगठन ने कमर कस ली है। अब यह संगठन बिहार, झारखंड और बंगाल में लगातार जागरूकता अभियान चलाएगा और पशु संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाएगा। संगठन के बिहार, झारखंड और बंगाल प्रभारी चंद्रशेखर पासवान ने बताया कि संगठन का उद्देश्य है पशु तस्करी एवं क्रूरता की रोकथाम, संरक्षण एवं सुरक्षा। कटिहार जिला में संगठन की कमान कोऑर्डिनेटर सह मुखिया महबूब आलम के हाथों में दी गई है। संगठन ने अब तक कटिहार जिला के बरारी, पोठिया तथा बंगाल के कई हिस्सों में सक्रिय रूप से काम किया है। आगे इसका विस्तार और तेज गति से किया जाएगा। संगठन की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इसके पास खुद का गौशाला है, जहां तस्करी के दौरान जब्त किए गए अथवा लावारिस पशुओं की संपूर्ण देखरेख की व्यवस्था है। पशुओं की सुरक्षा और उनके बेहतर रखरखाव के लिए यहां हर सुविधा मौजूद है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
