June 25, 2026

10 मई को आयोजित होगा दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारी पूरी ।

Read Time:1 Minute, 51 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

10 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज हेमंत कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार सचिव कमलेश सिंह देऊ के कुशल नेतृत्व में सब डिवीजन बारसोई, रेल सहित कुल 10 बेंच बनाए गए है। इस बार भी आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत अपने लक्ष्य को सफलता पूर्वक पूरा करेगा। वही डीएलएसए सचिव कमलेश सिंह देऊ ने इसकी सफलता को लेकर आम लोगो से अपील करते हुए कहा की यह एक सुनहरा मौका है जिसमें सुलहनीय वादों के निष्पादन निःशुल्क होता है । लोक अदालत ही एकमात्र वह प्लेटफार्म है जिसका कोई अपील नहीं होता है। वही आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में इस बार भी सभी दावा वाद, वैवाहिक वाद, विद्युत् वाद, एन आई एक्ट , बैंक सहित सभी शमनीय वाद एवं प्री- लिटिगेशन वादों का निष्पादन किया जाएगा। वही आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों के निष्पादन के लिए आए किसी पक्षकार को कोई परेशानी ना हो इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कमलेश सिंह देऊ के निर्देश पर पूछताछ केंद्र बनाते हुए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

Previous post विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मृतकों के परिजनों के घर जाकर बधाया ढांढस ।
Next post नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे कुर्सेला ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial