June 25, 2026

जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने मंटू रविदास ।

Read Time:1 Minute, 23 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी के द्वारा कदवा प्रखंड के प्रखंड प्रमुख मंटू रविदास को कटिहार जिला का अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस अवसर पर कटिहार जनता दल यूनाइटेड युवा के जिला अध्यक्ष सह प्राणपुर प्रखंड प्रमुख अमित साह के द्वारा प्रखंड मुख्यालय प्राणपुर में एक कार्यक्रम आयोजित कर नवमनोनीत अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष मंटू रविदास को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष सूरज राय, बरारी के विधायक विजय सिंह, पूर्व सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंटू रविदास को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी को मजबूती प्रदान होगी।

Previous post रेलवे मैदान में चतुर्थ जिला रैली का भव्य शुभारंभ।स्काउट-गाइड्स दिखा रहे हैं अपनी प्रतिभा।
Next post मालदा -कटिहार पैसेंजर ट्रेन से चार व्यक्ति सहित विदेशी शराब को जब्त ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial