April 29, 2026

रामपुर:- कांग्रेस ने जिसे कल बनाया था प्रत्याशी, आज वह सपा में हुए शामिल ।

Read Time:1 Minute, 4 Second


उत्तरप्रदेश के चुनावी गलियारों से इस वक्त कांग्रेस को झटका लगा है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को जिस नेता को चमरौहा बिधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया था उन्हीं ने उनका भरोसा तोड़ दिया है । कांग्रेस की ओर से घोषित उम्मीदवार अली युसूफ अली ने शुक्रवार को ही कांग्रेस छोड़कर अखिलेश यादव की साइकिल पर सवार हो गए । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 125 पार्टी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी, जिसमें महिलाओं और युवाओं को तवज्जो दी गई थी। जिसमें अली युसूफ अली का नाम भी शामिल था । अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस इस विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी किसे बनाती है ।

Previous post एस सोमनाथ होंगे ISRO के नए चैयरमेन ।
Next post सपा में शामिल होते ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा मैं जिसका साथ छोड़ता हूं उसका वजुद नहीं रहता ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial