June 24, 2026

मनिहारी के तल्लू बासकी बने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य, क्षेत्र में खुशी की लहर

Read Time:1 Minute, 30 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने मनिहारी प्रखंड के ओलीपुर निवासी तल्लू बासकी को राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग (पटना) के सदस्य पद पर नियुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी है। मृदुभाषी और शौम्य स्वभाव के धनी श्री बासकी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर विभिन्न मोर्चों में अहम जिम्मेदारियाँ निभाते रहे हैं। आदिवासी समाज की शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए उनकी सक्रियता हमेशा सराहनीय रही है।अब आयोग सदस्य के रूप में उनकी नियुक्ति से न केवल मनिहारी क्षेत्र बल्कि पूरे प्रदेश के आदिवासी समाज के हितों को मजबूती मिलेगी। श्री बासकी के मनोनयन पर पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, लखनपुर पंचायत की मुखिया श्वेता राय, प्रभात चौधरी, कैलाश सिंह, राजेश पोद्दार, अनुज मंडल, संजय मंडल, विल्टु झा समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Previous post बाढ़ राहत को लेकर पंचायतस्तर पर अनुश्रवण समिति की हुई बैठक।
Next post मनिहारी में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial