मनिहारी में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी के बी.पी.एस.पी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मशाल कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर दौड़, हाईजंप, लांगजंप, कबड्डी और साइकिलिंग जैसे विभिन्न खेलों में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नगर के कन्या मध्य विद्यालय, मनिहारी के छात्र अंकुश पाण्डे, ऋषव कुमार, ओम कुमार, आकाश कुमार एवं अनुज पासवान की टीम ने अंडर-14 वर्ग में कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 8 की छात्रा आमना खातून ने साइकिलिंग में प्रथम स्थान हासिल किया। 60 मीटर दौड़ में राजकुमार ठाकुर अव्वल रहे।विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार चौरसिया ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन यदि हर माह हों, तो छात्र और अधिक उत्साहित होकर आगे बढ़ेंगे। विशिष्ट शिक्षिका अर्चना कुमारी ने खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए इसके शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक लाभों पर प्रकाश डाला। खेल शिक्षक ज्योतिष कुमार ने भी बच्चों को खेल के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में अर्चना कुमारी, विनय कुमार पासवान, प्रदीप कुमार गुप्ता, मोहम्मद सलमान, सुमन कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
