June 24, 2026

बाढ़ राहत को लेकर पंचायतस्तर पर अनुश्रवण समिति की हुई बैठक।

Read Time:2 Minute, 42 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

प्रखंड क्षेत्र में संभावित बाढ़ आपदा से निपटने को लेकर प्रशासन ने युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा के क्रम में शुक्रवार को अंचल अधिकारी सुश्री अनुपम के निर्देश पर उत्तरी मुरादपुर पंचायत भवन में मुखिया अविनाश सिंह, उप मुखिया, सभी वार्ड सदस्यों और अंचलकर्मियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीओ सुश्री अनुपम ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायत में पंचायत स्तरीय अनु श्रवण समिति की बैठक के लिए तारीख निर्धारित कर दिया गया है। जिसकी सूचना प्रखंड के सभी मुखिया वार्ड पार्षद को दे दी गई है। वही सभी वार्ड सदस्यों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के सभी परिवारों से आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या और अन्य आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर “बाढ़ पोर्टल” पर उनका पंजीकरण सुनिश्चित कराएं।उन्होंने बताया कि जो भी कई पात्र परिवारों का नाम पोर्टल में शामिल नहीं हो पाया है। इसलिए सभी पंचायतों में विशेष शिविर लगाकर शेष लोगों का नाम जोड़ना अनिवार्य है। प्रखंड के कई पंचायत हर वर्ष नदियों की कटाव और बाढ़ के पानी से गंभीर रूप से प्रभावित होते हैं। इन्हीं अनुभवों को ध्यान में रखते हुए समय से पूर्व राहत और बचाव कार्यों की तैयारी की जा रही है। सीओ ने यह भी कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का आधार से बैंक खाते से लिंक होना अनिवार्य है, ताकि आपात स्थिति में मुआवजे के वितरण में कोई बाधा न आए। इस अभियान में पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा अंचलकर्मी रोहित कुमार, वार्ड सदस्य सहित कई लोग उपस्थित रहे ।

Previous post लोजपा (रा०) के पंचायती राज प्रकोष्ठ में कई लोगों को दी गई जिम्मेदारी बैठक में पार्टी की नीति,सिद्धांत और आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा ।
Next post मनिहारी के तल्लू बासकी बने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य, क्षेत्र में खुशी की लहर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial