November 6, 2026

भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुआ जख्मी

Read Time:2 Minute, 19 Second

हसनगंज थाना क्षेत्र मे भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गया जिसमें जख्मी का इलाज पीएचसी हसनगंज में किया गया। वहीं इस घटना को लेकर रामपुर निवासी रोहित कुमार शर्मा द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि मौजा रामनगर वंशी,खाता 97, खेसरा 687 और 688, रकवा 1.47 एकड़ 3 कड़ी भूमि का नापी करने के लिए साकिन शिवपुरी,सहायक थाना निवासी भूस्वामी मुनि कुमार सिंह के कहने पर अपने पड़ोसी रामपुर निवासी विवेकानंद यादव के साथ सुबह के करीब 9 बजे भूमि का नापी करने लगे। इसी बीच रामप्रवेश महतो, करमचंद महतो एवं चंद्रशेखर महतो सभी पिता स्व सदानंद महतो साकिन नागाटोला,रामनगर वंशी लाठी डंडा से लैश होकर आया और मुझे और मेरे साथ आए विवेकानंद यादव के साथ मारपीट करने लगा इससे मेरा सर जख्मी हो गया और खून बहने लगा साथ ही विवेकानंद को भी काफी चोट लगी है। तब तक इनके गांव के 20 पच्चीस महिला पुरुष लाठी डंडा लेकर आ गया और मारपीट पर उतारू हो गया। इसी बीच हम लोग किसी तरह भाग गए।वहीं रामप्रवेश महतो ने बताया कि चार पुस्त से हमलोग शांतिपूर्ण ढंग से उक्त भूमि पर अपना जोत आबाद करते आ रहे हैं। उक्त भूमि हमलोगों के नाम से सिकमी है। अपनी भूमि से मक्के का ठठेरा हटा रहे थें इसी बीच मुनि कुमार सिंह दस बीस लोगों के साथ आया और बोला भागो यह जमीन मेरा है और मारपीट करने लगा जिससे मेरी मां को और मुझे भी चोट लगी है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांचोपरांत विधिसम्मत कारवाई की जाएगी।

Previous post मनिहारी में युवाओं को जंपिंग प्रैक्टिस गद्दा किया समर्पित, जल्द देंगे लाइब्रेरी की सौगात
Next post ठनका गिरने से दीवार में हुआ दरार लाखों का क्षती होने का अनुमान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial