November 6, 2026

ठनका गिरने से दीवार में हुआ दरार लाखों का क्षती होने का अनुमान

Read Time:1 Minute, 31 Second

हसनगंज–बीती रात करीब दस बजे तेज आंधी और बारिश के साथ एल्वेस्टर घर में ठनका गिरने से हसनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 5 में तीन लोगों को काफी क्षति पहुंची है। पीड़ित गुलशन कुमार एवं सोनू कुमार साह ने बताया कि बीती रात तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से घर की दीवारों में दरार आ गया है। वहीं टीवी,पंखा,बल्ब आदि बिजली उपकरण पूरी तरह क्षतिग्रस हो गया है। जिसमें लाखों के क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं पीड़ित परिवार वालों का कहना है कि ईश्वर का शुक्र है,की सिर्फ समान का ही क्षति हुआ है अन्यथा ठनका के चपेट में आने से घर के किसी सदस्य के साथ अनहोनी भी हो सकती थी। बहरहाल रात्रि की घटना से अभी भी परिवार के सदस्य डरे सहमे हुए हैं।वहीं इस तेज आंधी बारिश की वजह से राजवाड़ा व रौतारा पंचायत मे बिजली बाधित हो गई और 17 घंटे होने के बाद भी समाचार लिखे जाने तक बिजली बहाल नहीं हुई थी। जिससे भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल बन गया था।

Previous post भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुआ जख्मी
Next post आगलगी पर जानकरी लेने पहुचे पुर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial