November 6, 2026

बच्चे को लगी गोली, एक गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद।

Read Time:2 Minute, 30 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टीकापट्टी चॉदपुर वार्ड संख्या-03 में 31 मई 2025 की सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसमें गोलीबारी की घटना में एक मासूम बालक घायल हो गया। यह घटना पुराने विवाद और आपसी रंजिश का नतीजा बताई जा रही है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, पहले से चल रहे झगड़े के कारण आरोपी सन्नी चौधरी एवं बॉबी चौधरी—दोनों पिता स्वर्गीय शीबु चौधरी, निवासी टीकापट्टी चॉदपुर, थाना पोठिया—ने मिलकर राजा कुमार यादव पर गोली चला दी। जान बचाने के लिए राजा यादव मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, इसी बीच एक गोली पास में खड़े 10 वर्षीय बालक दिलखुश कुमार को जा लगी। दिलखुश कुमार, पिता साजन ऋषि, निवासी टीकापट्टी चॉदपुर को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।इस मामले में घायल बच्चे की माँ फुलिया देवी के फर्दबयान के आधार पर पोठिया थाना कांड संख्या-45/25 दिनांक-31.05.25, धारा 126(2)/115(2)/109 बी.एन.एस. एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाई और तकनीकी अनुसंधान व गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी सन्नी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के दौरान बरामद हुए सामान:01 देशी कट्टा01 देशी पिस्टल01 जिन्दा कारतूस02 खोखा01 एन्ड्रॉयड मोबाइल01 अपाची मोटरसाइकिलपुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी सन्नी चौधरी ने इसी हथियार से घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अब फरार अभियुक्त बॉबी चौधरी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Previous post उत्तम कुमार बने कुर्सेला के आर ओ पदाधिकारी
Next post सहदेव यादव पुनः निर्विरोध चुने गए राजद नगर अध्यक्ष, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial