October 29, 2026

फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।

Read Time:1 Minute, 38 Second

मो0 काजु (फलका)

फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दरमाही निवासी हेमलाल हासदा के पुत्र अनिल हासदा के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार अनिल रहटा से खाद-बीज खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान दरमाही के पास ट्रैक्टर ने उसे चपेट में ले लिया। सूचना पर पीरमोकाम पंचायत के मुखिया विनोद कुमार मिर्धा और भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार मंडल मौके पर पहुंचे और घायल को फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।ग्रामीणों के अनुसार दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर नाकी गांव के बेचन मंडल का है, जिसे उनका पुत्र बबलू कुमार चला रहा था। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। मुखिया और भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

Previous post शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
Next post पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial