October 29, 2026

शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Read Time:57 Second

मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)

आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के साथ राजा राम नुनिया को गिरफ्तार किया है।पुलिस को काफी दिनों से उक्त व्यक्ति के बारे में सूचना मिल रही थी। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी शादाब आलम ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में कटिहार जेल भेज दिया गया है।पुलिस प्रशासन क्षेत्र में शराब तस्करी पर रोक के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है।

Previous post आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
Next post फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial