April 4, 2026

बच्चों से मंगवाते थे भीख, रोजाना 200 रूपए नहीं देने से करते थे पिटाई, मामला दर्ज।

Read Time:1 Minute, 34 Second

राजस्थान के धौलपुर में पुलिस ने बच्चों से जबरन भीख मंगवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसके साथ ही गिरोह के मुख्य सरगना और उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया है । जानकारी के मुताबिक गिरोह के लोग दूसरे जिलों से बच्चों को बहला-फुसलाकर धौलपुर लाते थे यहां वे उनसे भीख मांगने का काम देते थे और अगर कोई बच्चा रोजाना ₹200 नहीं देता था तो उनकी पिटाई की जाती थी। इसे लेकर बाल कल्याण समिति के सदस्य बृजेश मुखरिया ने बताया कि रेलवे चाइल्डलाइन ने एक बच्चे को भीख मांगते हुए पकड़ा था। जब बच्चे की काउंसिलिंग की गई तो पता चला कि वह मध्यप्रदेश के कैलारस का रहने वाला है। बच्चे की निशानदेही पर बाल कल्याण समिति, श्रम विभाग, रेल चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस की संयुक्त टीम ने हाईवे पुल के नीचे अवैध तरीके से बने झोपड़ियों में छापा मारा, और गिरोह का सरगना को गिरफ्तार कर लिया। तथा बाल कल्याण समिति सदस्य बृजेश मुखरिया द्वारा पुलिस में आरोपियों के खिलाफ एफआरआई दर्ज करवाई है ।

Previous post मुंबई 1993 ब्लास्ट के आरोपी सलीम गाजी की कराची में मृत्यु , छोटा शकील का था करीबी ।
Next post उप्र में निषाद पार्टी अब बीजेपी के साथ गठबंधन में 15 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial