अवैध रेत खनन मामले में पंजाब के सीएम के रिश्तेदार हनी के ठिकानों में छापा, करीब आठ करोड़ नगद बरामद ।
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अवैध रेत खनन के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार समेत अन्य ठिकानों पर रेड मारी है। पंजाब में ईडी की रेड बुधवार को भी मारी जारी है । चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार भूपेंद्र सिंह हनी के मोहाली के घर और दूसरे ठिकानों से 7.9 करोड़ रुपए बरामद हुए। इस रेड में अब तक कुल 9.9 करोड रुपए बरामद हो चुके हैं। पंजाब में अवैध खनन और इससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ धन शोधन संबंधी जांच के तहत कई जगह पर ईडी ने छापेमारी की है। रेड के कुछ घंटे बाद राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि चुनाव करीब है और ऐसे में उन पर दबाव बनाने तथा उन्हें और उनके मंत्रियों को निशाना बनाने की कोशिश हो रही है ।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
