August 25, 2026

भारतीय जनता पार्टी,कटिहार ग्रामीण मंडल की बैठक ।

Read Time:2 Minute, 16 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद के आवास पर भारतीय जनता पार्टी,कटिहार ग्रामीण मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष गौतम वर्मा की अध्यक्षता में आहुत की गई। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भाजपा के पूर्व महामंत्री वीरेंद्र यादव, जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी ,प्रभारी शोभा जयसवाल,मंडल महामंत्री भूवन मंडल, उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता,मंत्री सोनी देवी, रीता देवी, रेणू देवी तथा अरुणा देवी के संग बड़ी संख्या में मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।बूथ सशक्तिकरण के तहत बैठक में ग्रामीण मंडल के सात पंचायत के पंचायत अध्यक्ष एवं प्रभारी की घोषणा की गई। जिसमें भवाड़ा से गोपाल गुप्ता, दलन पूरब से जितेंद्र शर्मा, कटिहार पंचायत से अभिषेक चौहान, गरभैली पंचायत से सुभाष चौधरी, सिरनिया पश्चिम से पंकज दास, सिरनिया पूरब पंचायत से अनिल कुमार साह तथा डेहरिया पंचायत से सुजीत कुमार कुशवाहा को पंचायत अध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही इनके प्रभारी भूवन मंडल,लाला प्रसाद सिंह,गणेश मंडल,बेचन सिंह, सुभाष चौधरी,अरविंद पोद्दार तथा जयप्रकाश गुप्ता बनाए गए।नव चयनित पंचायत अध्यक्ष एवं उनके प्रभारी का माला पहनाकर स्वागत करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने उन्हें उनके दायित्व से अवगत कराते हुए पूरे मनोयोग से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Previous post वन महोत्सव पर विद्यालय में पौधारोपण, स्व. शिक्षिका को दी गई श्रद्धांजलि।
Next post जदयू की वर्चुअल समीक्षा बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial