वन महोत्सव पर विद्यालय में पौधारोपण, स्व. शिक्षिका को दी गई श्रद्धांजलि।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
वन महोत्सव के अवसर पर प्रखंड अंतर्गत एक विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षिका स्व. सुचित्रा राय की स्मृति में एक फलदार पौधा लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही युथ क्लब और इको क्लब के सहयोग से दो छायादार पौधे भी लगाए गए।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रंजन कुमार विश्वास, सहायक शिक्षक श्यामा रविदास, नूरुल होदा, अभिषेक कुमार, गगन कुमार, और टोला सेवक चंदन राय मौजूद रहे।इस मौके पर समाजसेवी विप्लव कुमार ने कहा कि वन महोत्सव सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि यह प्रकृति से जुड़ने और भावी पीढ़ी को हरा-भरा भविष्य देने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि स्व. सुचित्रा राय न सिर्फ एक शिक्षिका थीं, बल्कि बच्चों के भविष्य को संवारने वाली प्रेरणादायी व्यक्तित्व थीं। उनके नाम पर लगाया गया पौधा एक जीवंत स्मृति रहेगा। उन्होंने सभी से अपील की कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखभाल करे। यही सच्चा पर्यावरण संरक्षण है।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
