August 25, 2026

दो बाइकों का आपस में टक्कर दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

Read Time:1 Minute, 14 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र एस एच 77 सड़क पर धर्म कांटा के समीप बुधवार के रात्रि दो बाइक की आमने-सामने में भीषण टक्कर हो गया। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से हुए घायल। दोनों हायर सेंटर रेफर। मिली जानकारी अनुसार घायल अंकित कुमार उम्र 17 वर्ष पिता शंकर मंडल कुर्सेला बस्ती निवासी, विक्रम कुमार उम्र 28 वर्ष पिता धमन्ना मंडल बलथी महेशपुर निवासी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानीय लोगों के द्वारा भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सा डॉक्टर रितेश कुमार के द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं गंभीर स्थिति देखते हुए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बता दे की कुर्सेला में तेज रफ्तार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

Previous post गलत समय में गलत निर्णय यह आम जनता को परेशान करने वाला कानून:तारिक अनवर
Next post मनिहारी थाना में सेवानिवृत्त दफादार शिवानंद राम को दी गई भावभीनी विदाई।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial